mani nagendra singh sainik school gotegaon 1
mani nagendra singh sainik school gotegaon 2
monubhaiya logofinalwhite 1

History of Maninagendra Singh Foundation

(मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन का इतिहास)

The Maninagendra Singh Foundation was established in memory of Late Shri Maninagendra Singh (Monu Bhaiya), with the vision of continuing his lifelong dedication to public service and social welfare. Known for his commitment toward youth empowerment and community development, his efforts inspired the creation of an organized platform to carry forward his ideals.

To fulfill this vision, the Patel family generously contributed 40 acres of land for the establishment of a Sainik School and dedicated a Sports Academy under the foundation’s name. Since its inception, the foundation has been actively working to promote education, sports, health, cleanliness, and social welfare initiatives.

The foundation aims to nurture responsible, disciplined, and capable youth, ensuring that the values and vision of Late Shri Maninagendra Singh continue to guide future generations toward progress and nation-building.

स्व. श्री मणिनागेन्द्र सिंह (मोनू भैया) की जनसेवा, समाज कल्याण एवं युवा विकास की प्रेरणादायी सोच को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन की स्थापना की गई। समाज के प्रति उनकी समर्पित भावना और युवाओं को सशक्त बनाने के संकल्प ने इस फाउंडेशन की नींव रखी।

इस उद्देश्य को साकार करने हेतु पटेल परिवार द्वारा सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए 40 एकड़ भूमि प्रदान की गई तथा फाउंडेशन के नाम से एक स्पोर्ट्स एकेडमी भी समर्पित की गई। स्थापना के बाद से फाउंडेशन शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है।

फाउंडेशन का लक्ष्य अनुशासित, सक्षम और जागरूक युवाओं का निर्माण करना है, ताकि स्व. मणिनागेन्द्र सिंह जी के आदर्श एवं विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहें।

mnsf booklet.cdr 01.cdr.cdr 02 removebg preview

ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान देता मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन

जिस प्रकार एक किसान छोटे से बीज को मेहनत, धैर्य और संरक्षण के माध्यम से विशाल फसल में परिवर्तित करता है, उसी प्रकार मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन बच्चों के सपनों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य में बदलने का कार्य कर रहा है।
हमारे प्रेरणास्रोत माननीय श्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन एवं अध्यक्ष — मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन,माननीय श्री जालम सिंह जी पटेल शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन तथा माननीय इंजी. श्री सरदार सिंह पटेल, सचिव — मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन, के मार्गदर्शन, दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयासों से फाउंडेशन शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।
फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित सैनिक स्कूल जूनियर विंग बच्चों के भीतर प्रारंभिक शिक्षा और संस्कारों का मजबूत आधार तैयार कर रहा है, जबकि सैनिक स्कूल उन्हीं बच्चों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की दिशा में प्रेरित करना ही फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है।
“Maninagendra Singh Foundation Gives New Wings to Rural Talent”

Just as a farmer transforms a small seed into a rich and abundant crop through hard work, patience, and care, in the same way, the Maninagendra Singh Foundation is working to turn children’s dreams into a bright future through education, discipline, and values.

Under the guidance, visionary leadership, and continuous efforts of our inspirations — Honorable Shri Prahlad Singh Patel, Cabinet Minister, Government of Madhya Pradesh and President of the Maninagendra Singh Foundation; Honorable Shri Jalam Singh Patel, Chairman of the Education Committee and Former Minister of State, Government of Madhya Pradesh; and Honorable Er. Shri Sardar Singh Patel, Secretary of the Maninagendra Singh Foundation — the foundation is continuously setting new benchmarks in the fields of education, values, and social service.

The Sainik School Junior Wing operated under the foundation is building a strong base of early education and moral values among children, while the Sainik School is helping those same children achieve new heights of success with confidence, leadership skills, and a spirit of national service.

The main objective of the foundation is to provide better opportunities to children from rural areas, inspire them to dream big, and guide them towards turning those dreams into reality.

Established with the Vision of Late Maninagendra Singh Patel
(Monu Bhaiya)

Maninagendra Singh Sainik School was established inspired by the visionary thoughts and dedication of Late Shri Maninagendra Singh Patel (Monu Bhaiya), whose life reflected a deep commitment towards education, discipline, and national service. Monu Bhaiya himself received his early education from a Sainik School, where he imbibed the values of discipline, leadership, patriotism, and character building.

He always cherished a dream that the children of Gotegaon and nearby rural areas should also have access to Sainik School–level education within their own region. His vision was to provide young students with quality education, a disciplined environment, and the motivation to serve the nation, enabling them to build successful careers in the armed forces and other prestigious services.

With the aim of fulfilling this noble dream and carrying forward his inspiring vision, Maninagendra Singh Sainik School was established. The institution is dedicated to the holistic development of students, nurturing leadership qualities, strong moral values, and a spirit of national service.

मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल की स्थापना कीर्तिशेष मणिनागेंद्र सिंह जी पटेल (मोनू भैया) की दूरदर्शी सोच एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित संकल्प का परिणाम है। मोनू भैया ने स्वयं अपने बचपन में सैनिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की थी, जहाँ से उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व निर्माण के संस्कार प्राप्त किए।

उनका सदैव यह सपना था कि गोटेगांव क्षेत्र के बच्चों को भी सैनिक स्कूल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अनुशासित वातावरण एवं देशसेवा की प्रेरणा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो। वे चाहते थे कि ग्रामीण एवं आसपास के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सेना एवं अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में अपना भविष्य बना सकें।

इसी महान संकल्प और शिक्षा के प्रति उनकी सकारात्मक सोच को साकार रूप देते हुए मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल की स्थापना की गई, जो आज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता निर्माण और राष्ट्रहित की भावना को विकसित करने हेतु समर्पित है।

whatsapp image 2026 01 29 at 5.08.15 pm removebg preview

मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा किये गए अब तक के कार्य

Major Educational Initiative of Maninagendra Singh Foundation

(मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन का प्रमुख शैक्षणिक प्रयास)

sag view 12 photo

One of the most significant and visionary contributions made by the Maninagendra Singh Foundation in the field of education is the establishment of Maninagendra Singh Sainik School. The institution is being developed with the objective of providing quality education while nurturing discipline, leadership qualities, and a strong sense of national service among students.

The construction of the school is currently in progress, and all necessary academic and infrastructural facilities are being developed in a phased manner. The school aims to focus on the holistic development of students by combining modern education with the core values and spirit of military training.

Academic sessions for Class 6 are scheduled to commence from the year 2027. This institution will serve as an important step toward providing high-quality Sainik School–level education to students of the region.

मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सबसे महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी कार्य मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल का निर्माण है। यह संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है।

वर्तमान में विद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ सैन्य प्रशिक्षण की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वर्ष 2027 से विद्यालय में कक्षा 6 की शैक्षणिक कक्षाएँ प्रारम्भ किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली सैनिक स्कूल स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन – संगठनात्मक संरचना

(शिक्षा, सामाजिक विकास एवं जनसेवा के लिए समर्पित सुदृढ़ नेतृत्व व्यवस्था)

आपके अनुच्छेद टेक्स्ट (4)

मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सदस्य

जिन्होंने हमारे मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन को सदैव अपनी प्रकाशमयता से चमकाया और हमारा मार्ग दर्शन किया।

01 tau ji photo color final
श्री प्रहलाद सिंह जी पटेल अध्यक्ष मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन
कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन
whatsapp image 2026 03 19 at 4.19.10 pm
श्रीमती सुमनलता जी पटेल उपाध्य्क्ष मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन
अध्यक्ष -- मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल जूनियर विंग
whatsapp image 2026 03 26 at 1.25.53 am (1)
श्री सरदार सिंह जी पटेल सचिव मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन
निदेशक– मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल
स्क्रीनशॉट 2026 03 26 132404
श्री जालम सिंह जी पटेल अध्यक्ष स्कूल शिक्षा समिति
(पूर्व राजयमंत्री मध्यप्रदेश शासन)