mani nagendra singh sainik school gotegaon 1
mani nagendra singh sainik school gotegaon 2
whatsapp image 2025 01 24 at 12.06
logo s school 1024

“Maninagendra Singh Sainik School — Operated by Maninagendra Singh Foundation”

“मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल — मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा संचालित”

Maninagendra Singh Sainik School is a prestigious educational institution operated by the Maninagendra Singh Foundation, a non-governmental organization (NGO) dedicated to social and educational development. The foundation aims to provide quality education while nurturing discipline, leadership, and a spirit of national service among students.

The school was established in 2025 with the vision of contributing to nation-building by empowering young minds through holistic education and structured training. The institution focuses on developing academic excellence along with military discipline, moral values, physical fitness, and leadership qualities, preparing students to become responsible citizens and future leaders of the nation.

Maninagendra Singh Sainik School works towards the overall development of students by integrating modern educational practices with Indian cultural values. The school provides a disciplined environment, quality teaching, sports activities, and various personality development opportunities to ensure the all-round growth of every student.

The primary objective of the institution is not only to impart education but also to instill patriotism, self-confidence, and a strong sense of responsibility, guiding students toward a bright and successful future.

मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल, मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा संचालित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन एक सामाजिक एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए कार्यरत गैर-सरकारी संगठन (NGO) है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ना है।

इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 2025 में राष्ट्रनिर्माण की भावना एवं युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई। विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों एवं शारीरिक दक्षता से परिपूर्ण बनाना है, ताकि वे भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक एवं सशक्त नेतृत्वकर्ता बन सकें।

मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल आधुनिक शिक्षा प्रणाली एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्यरत है। विद्यालय में विद्यार्थियों को अनुशासित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, खेलकूद एवं व्यक्तित्व विकास के विविध अवसर प्रदान किए जाते हैं।

संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना एवं आत्मविश्वास का विकास कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है।

tauji photo

अध्यक्ष मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन संदेश

श्री प्रहलाद सिंह जी पटेल

 

प्रिय विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों,

हम कभी व्यापारी नहीं रहे। हमने जीवन को लाभ और हानि के तराजू पर नहीं तौला। हमारा परिवार पीढ़ियों से खेती-किसानी से जुड़ा रहा है। हम भूमि का स्वभाव समझते हैं, बीज की शक्ति पहचानते हैं और यह भी जानते हैं कि जब किसी क्षेत्र से कोई नदी प्रवाहित होती है, तो वह केवल पानी नहीं लाती, बल्कि पूरे भूभाग के भविष्य को बदल देती है। उसी प्रकार किसी क्षेत्र में एक उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बनती, बल्कि वह समाज के चरित्र, संस्कार, चेतना और भविष्य को नई दिशा देती है।

मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल की स्थापना भी इसी भावना का परिणाम है। यह प्रयास किसी व्यापार, लाभ या व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए नहीं, बल्कि अपनी जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक विनम्र संकल्प है। हमारी इच्छा है कि आने वाली पीढ़ियाँ केवल आधुनिक ज्ञान और भौतिक प्रगति तक सीमित न रहें, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों से भी समृद्ध हों।

ऋग्वेद का यह मंत्र –

“आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः”

अर्थात सभी दिशाओं से हमारे पास श्रेष्ठ विचार आएँ,

हमारे इस प्रयास का मूल आधार है।

हम चाहते हैं कि इस विद्यालय से निकलने वाले विद्यार्थी प्रतिभाशाली हों, अनुशासित हों, चरित्रवान हों और राष्ट्र एवं समाज के स्वाभिमान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले नागरिक बनें। वे अपने संस्कारों पर गर्व करें, परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें तथा आवश्यकता पड़ने पर देशहित में त्याग और बलिदान के लिए सदैव तत्पर रहें।

मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल केवल शिक्षा देने का संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की एक पवित्र साधना है। यह ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और सेवा के समन्वय का एक ऐसा प्रयास है, जो क्षेत्र के भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का माध्यम बनेगा।

इस ज्ञान यज्ञ की सफलता के लिए में परमात्मा से आशीर्वाद तथा आप सभी से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा करता हूँ।

” जय हिन्द ”

स्क्रीनशॉट 2026 03 26 132404

अध्यक्ष शिक्षा समिति संदेश

श्री जालम सिंह जी पटेल

 

मुझे अत्यंत हर्ष और गर्व है कि मणि नागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल की स्थापना एक सशक्त पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के अंतर्गत की जा रही है। यह संस्थान Sainik School SocietyMinistry of DefenceGovernment of India तथा मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना से परिपूर्ण बनाना है। यह एक इंग्लिश मीडियम, CBSE पैटर्न पर आधारित विद्यालय होगा, जहाँ छात्रों को सैनिक स्कूल की परंपराओं के अनुरूप भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।

विद्यालय में आधुनिक स्मार्ट क्लासेज एवं डिजिटल एजुकेशन की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा सके। कक्षा शिक्षण के साथ-साथ स्पोर्ट्स एवं को-करिकुलर गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों को शूटिंग रेंज, हॉर्स राइडिंग, स्विमिंग, मार्शल आर्ट्स जैसे एडवेंचरस एवं अनुशासनात्मक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही मोरल एंड वैल्यू एजुकेशन, राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना को विकसित करने पर विशेष फोकस रहेगा, जिससे वे न केवल एक सफल नागरिक, बल्कि एक सच्चे देशभक्त बन सकें।

मेरा विश्वास है कि यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा और उन्हें एक उज्ज्वल एवं सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर करेगा।

आप सभी से अपेक्षा है कि इस महान उद्देश्य में सहयोग प्रदान करें और अपने बच्चों को इस श्रेष्ठ संस्थान का हिस्सा बनाएं।

” जय हिन्द ”

whatsapp image 2026 03 26 at 1.14.44 pm

Director's Message

Er. Shri Sardar Singh Ji Patel

Director Mani Nagendra Singh Sainik School

At Mani Nagendra Singh Sainik School, we believe education is not just about academics; it is about shaping character, discipline, leadership, and vision. Our mission is to nurture young minds into confident, responsible, and courageous future leaders who can serve society and the nation with pride and integrity. In today’s competitive world, success demands more than knowledge. It requires strong values, analytical thinking, physical fitness, emotional strength, and global outlook. Our institution blends modern education, military-inspired discipline, and value-based learning to prepare students for prestigious defence services and other elite career paths. We are committed to providing a safe, motivating, and intellectually stimulating environment where every child is encouraged to discover their true potential. With dedicated educators, advanced learning methods, and a strong focus on holistic development, we aim to create not just successful students but inspiring personalities and future nation builders.

Together with parents, we strive to build a generation that leads with honour, confidence, and excellence.

Jai Hind!

Highlights of Maninagendra Singh Sainik School